भारत आज चंडीगढ़ में BRICS स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेगा
भारत की मेजबानी में 16वीं BRICS स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक आज से चंडीगढ़ में शुरू हो रही है। तीन दिवसीय बैठक में स्वास्थ्य सुरक्षा, डिजिटल हेल्थ, महामारी से निपटने की तैयारी और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि बैठक में स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा पर भी विचार होगा। डिजिटल हेल्थ और AI पर विशेष सत्र आयोजित होगा।
21 देशों के प्रतिनिधियों ने किया योग
चंडीगढ़: 16वीं BRICS स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के दूसरे दिन 21 देशों के प्रतिनिधियों ने योग सत्र में हिस्सा लिया। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए यह सत्र आयोजित किया गया। इथियोपिया की प्रतिनिधि फेहिवोट असामो ने योग को तनाव कम करने और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में प्रभावी बताया।
बिना डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेंगी दवाएं
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नई अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि अब ऐसी दवाएं, जिनमें एथिल अल्कोहल की मात्रा 12% से अधिक होगी, बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेंगी। इन दवाओं को Schedule H1 के तहत रखा गया है, जिससे इनकी बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। मंत्रालय का कहना है कि ऐसी दवाओं के दुरुपयोग को रोकना और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह नियम छह महीने बाद लागू होंगे।
यूपी में शिक्षकों को बड़ी सौगात, 12 लाख को मिलेगा कैशलेस इलाज
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत करीब 12 लाख शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में DBT के जरिए ₹1,200 भी भेजे गए। वहीं, SBI के साथ हुए MoU के तहत शिक्षकों को बीमा और सामाजिक सुरक्षा का लाभ भी मिलेगा।
केरल में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा, केंद्र ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में सोमवार को केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, फ्री ड्रग्स, फ्री डायग्नोस्टिक सेवाएं, मेडिकल एजुकेशन, ड्रग रेगुलेशन और फूड सेफ्टी की प्रगति की समीक्षा हुई। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
Quality Health Facility आज की आवश्यकता है
गोरखपुर में बोले सीएम योगी ''स्वास्थ्य क्षेत्र में आज पैसे की कमी नहीं, फ्री की जरूरत नहीं,क्वालिटी की जरूरत,आज गोरखपुर में AIIMS की सुविधा है,उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12 करोड़ लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। BRD मेडिकल कॉलेज अच्छा चल रहा है,2017 से पहले BRD मेडिकल बीमार था'' सभी जिलों में एक-एक मेडिकल कॉलेज बन गए हैं.जिससे लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है।
AIIMS की नई सोशल मीडिया पॉलिसी लागू
एम्स दिल्ली ने की नई सोशल मीडिया पॉलिसी लागू। नए नियमों के तहत बिना अनुमति AIIMS के नाम, लोगो और ब्रांडिंग का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। मरीजों की जानकारी या केस से जुड़ी कोई भी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करना सख्त मना होगा। सभी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स का पंजीकरण और मंजूरी अनिवार्य होगी। नियमों के उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, कानूनी कार्यवाही और 12 घंटे के भीतर कंटेंट हटाने का प्रावधान है
अब एक ही ऐप में मिलेंगी सभी स्वास्थ्य सेवाएं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सोमवार को आरोग्य सेतु 2.0 लॉन्च करेंगे। नया ऐप लोगों को मेडिकल रिकॉर्ड,आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की सेवाएं और अन्य डिजिटल हेल्थ सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा री-डिजाइन किए गए इस ऐप में AI आधारित Smart Medical Records फीचर भी जोड़ा गया है, जो लैब रिपोर्ट्स को डिजिटल कर व्यक्तिगत हेल्थ डैशबोर्ड तैयार करेगा।
फूड पैकेट्स पर लिखे 'No Added Sugar'' लेबल की कड़वी हकीक:AIIMS ने बताई
भ्रामक प्रोडेक्ट्स पर FSSAI द्वारा 'ऑर्गेनिक और 'नो एडेड शुगर' लेबल के खिलाफ अपनी जांच तेज़ किए जाने के बाद एम्स दिल्ली ने x पर पोस्ट करके लोगों को कुछ बातें समझाई हैं। एम्स ने कहा है कि 'नो एडिट शुगर' लेवल का मतलब यह नहीं है कि प्रोडक्ट हेल्दी है क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर, फैट या सोडियम की उच्च मात्रा हो सकती है।
बारिश से मिली राहत के बाद दिल्ली-NCR में बढ़ेगी उमस, तापमान 38°C तक पहुंचने का अनुमान
हाल की बारिश से दिल्ली-NCR के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में उमस बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38°C तक पहुंच सकता है। वहीं, 72% नमी के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का एहसास हो सकता है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 111 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है।
CM रेखा गुप्ता का महाअभियान, हजारों लोग हुए शामिल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गीता कॉलोनी के दशमेश घाट पर यमुना सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों और नागरिकों के सहयोग से यमुना से बड़ी मात्रा में कचरा हटाया जा रहा है। साथ ही लोगों से नदी में कूड़ा और पूजन सामग्री न डालने की अपील की।
न्यूजपेपर में फूड पैकिंग सेहत के लिए खतरा, FSSAI का अलर्ट
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अखबारों में खाना लपेटने को लेकर सख्त चेतावनी दी है कि अखबार या मैगजीन के पन्नों में भोजन परोसना और पैक करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। प्रिंटिंग इंक में मौजूद लेड और अन्य हानिकारक रसायन भोजन में मिलकर शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्राधिकरण ने लोगों और खाद्य कारोबारियों से केवल फूड ग्रेड पैकेजिंग सामग्री के उपयोग की अपील की है।
एशिया का पहला ह्यूमन मिल्क बैंक स्थापित कर रचा इतिहास
पद्म श्री से सम्मानित प्रसिद्ध नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. अर्मिडा फर्नांडीज़ ने एशिया का पहला ह्यूमन मिल्क बैंक स्थापित कर नवजात शिशुओं की देखभाल में नई क्रांति लाई। उनके प्रयासों से समय से पहले जन्मे और गंभीर रूप से बीमार बच्चों को बेहतर जीवन का अवसर मिला। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका योगदान लाखों परिवारों के लिए प्रेरणा बना हुआ है।
भीषण गर्मी में बढ़ी कश्मीरी चेरी और आलूबुखारे की मांग
अलीगढ़ (यूपी) भीषण गर्मी के बीच कश्मीरी चेरी और आलूबुखारे की मांग तेजी से बढ़ रही है। भीषण गर्मी के बीच लोग ठंडक और स्वास्थ्य के लिए इन फलों को खरीद रहे हैं। महंगे होने के बावजूद बाजारों में इनकी बिक्री बढ़ी है। फल विक्रेताओं के अनुसार, बढ़ती गर्मी के साथ इन फलों की मांग में और इजाफा होने की उम्मीद है।
डूंडाहेड़ा एसटीपी में VDPV-1 मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
गाजियाबाद में डूंडाहेड़ा एसटीपी के सैंपल में वैक्सीन-व्युत्पन्न पोलियोवायरस (VDPV) टाइप-1 मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। 12 स्वास्थ्य केंद्रों की 107 टीमें 0 से 5 वर्ष के बच्चों को घर-घर पोलियो ड्रॉप्स पिला रही हैं और जांच कर रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह वायरस वंचित बच्चों में फैलकर लकवा का कारण बन सकता है।
भारी भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बाधित, यातायात फिर हुआ सुचारु
उत्तरकाशी: लगातार बारिश के चलते स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो गया था। हालांकि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद मलबा हटाकर मार्ग को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और जारी दिशा-निर्देशों का सभी पालन करें।
दिल्ली-NCR में आंधी और बारिश का अलर्ट
गर्मी के कारण हरियाणा के मध्य इलाकों में तूफ़ान बन रहे हैं. जो अगले दो घंटे में दिल्ली-NCR पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाज़ियाबाद के कई इलाकों में 40-70 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हालांकि किसी एक स्थान पर बारिश का दौर 15 से 30 मिनट से अधिक नहीं रहेगा।
प्रशासन की अनोखी पहल, बैठक के बीच अधिकारियों ने लिया 5 मिनट का योग ब्रेक
मुरादाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले एक अनोखी पहल देखने को मिली। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों ने काम के तनाव को कम करने के लिए 5 मिनट का योग ब्रेक लिया। इस दौरान सभी ने योग प्रशिक्षक की देखरेख में स्ट्रेचिंग और श्वास अभ्यास किए। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा इस ‘लघु योग सत्र’ का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है।
उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। देहरादून में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मैदानी इलाकों में तेज धूप और बढ़ती तपिश से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो-तीन दिनों तक तापमान और बढ़ने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
कैबिनेट मंत्री खजानदास ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओटी इमरजेंसी का किया औचक निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री खजानदास ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओटी इमरजेंसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त रखने और मरीजों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और व्यवस्थाएं लगातार मजबूत की जाएं।
दून मेडिकल कॉलेज में नई मेडिकल सुविधाओं का लोकार्पण
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में सिसमेक्स मशीन, DDR मशीन और बैरिएट्रिक सर्जरी सेवा का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक से स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। इससे मरीजों को सटीक जांच, बेहतर इलाज और विशेषज्ञ सेवाएं अब राज्य में ही उपलब्ध होंगी। सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आगामी मानसून सीजन की तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा, सीएम धामी ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सीजन और चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन व्यवस्था मजबूत करने और यात्रा मार्गों पर सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ में सीएम ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह सतर्क और तैयार रहें।
मध्य अफ्रीका में इबोला के 500 के करीब मामले: WHO ने की पुष्टि
WHO ने मध्य अफ्रीका में लगभग 500 इबोला मामलों की पुष्टि की है। कांगो और युगांडा में मामलों और मौतों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए 518 मिलियन डॉलर की योजना शुरू की गई है।
X पर एलन मस्क ने भारत की घटती जन्म दर पर चिंता जताई
अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारत की घटती जन्म दर को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रजनन दर अब प्रतिस्थापन स्तर से नीचे चली गई है, जो भविष्य के लिए गंभीर संकेत हो सकता है। इस बयान के बाद देश के जनसांख्यिकीय रुझानों और दीर्घकालिक आर्थिक प्रभावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि घटती जन्म दर का असर विकास पर पड़ सकता है।
सीएम योगी की ‘पाती’ में प्रकृति संरक्षण का संदेश
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘योगी की पाती’ के जरिए प्रकृति संरक्षण और जैव विविधता बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने जुगनू, गौरैया और मैना जैसी प्रजातियों के घटने पर चिंता जताई और प्रकृति के साथ संतुलन पर जोर दिया। सीएम ने युवाओं से प्रकृति को समझने और संरक्षण की अपील की।
मॉनसून के बीच केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ धाम में मॉनसून की बारिश के बीच हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर प्रशासन सतर्क, खराब विजिबिलिटी के चलते कई उड़ानों को अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए रोक दिया गया। DM विशाल मिश्रा ने बताया कि सभी हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों को मौसम संबंधी चेतावनियों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि खराब मौसम में किसी भी स्थिति में उड़ान नहीं भरी जाएगी। एडवांस मौसम सूचना
दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है
अब हर कोई मॉनसून आने का इंतजार कर रहा है। भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. IMD ने यूपी-बिहार से लेकर बंगाल तक 17 राज्यों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है।