Menu

Healthy Foods for Diabetes Patients: डायबिटीज के मरीज अपनाएं ये चार तरीके, ब्‍लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

Healthy Foods for Diabetes Patients: डायबिटीज के मरीज अपनाएं ये चार तरीके, ब्‍लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल
News by: Helthro Post: January 22, 2026 See: 147

 आजकल की भाग दौड़ भरी-जिंदगी और बदलते खानपान की वजह से यह है कि ज्यादातर लोग अपना अच्छी तरह ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। इन सब के चलते, कई शारीरिक समस्याएं पैदा कर सकता है। जिनका हमें हर-दिन सामना करना पड़ता है। इसी में से एक है ब्लड शुगर। वैसे आपको बता दें, डायबिटीज में ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। लंबे समय तक शुगर का बढ़ते रहना, कई समस्याएं पैदा कर सकता है। इसके लिए जरूरी है कि दवाओं के, अलावा भी अपने डेली रूटीन में कई बदलाव करने के साथ अपनी डाइट (Diet) को अच्छा किया जाए। ताकि ब्लड शुगर लेवल मेनटेन रहे और किसी समस्‍या का सामना न करना पड़े। ऐसे में कुछ तरीके हैं, जिससे आपका ब्‍लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है।
 
वजन को रखें मेंटेन
 
मधुमेह से पीड़ित लोगों को अपना वजन नियंत्रित रखना चाहिए। वजन घटाकर मधुमेह के खतरे को कम किया जा सकता है। ऐसे में शारीरिक एक्टिविटी के कारण युवाओं में डायबिटीज का स्तर बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए खानपान में बदलाव के साथ अपने रूटीन में व्‍यायाम, योग को शामिल करें। साथ ही भरपूर पानी पिएं और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करें।
 
जरुरी है शुगर पेशेंट का डाइट चार्ट
 
शुगर पेशेंट को अपने शुगर लेवल के मुताबि‍क डाइट चार्ट बनवाना चाहिए। इस डाइट चार्ट के मुताबिक ही चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसा कुछ भी न खाएं जिससे शुगर लेवल बढ़ जाएं। शुगर पेशेंट को डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए अपने बदलते खान-पान में सुधार करें. ज्यादा मसालेदार चीजों का सेवन न करें, इसके अलावा कोशिश करें कि आप पारंपरिक चना या हेल्दी नमकीन और फ्रूट चार्ट जैसी चीजों का सेवन करें।
 
आहार में फल और हरी सब्जियां करें शामिल
 
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए, अपने आहार में फल और सब्जियां शामिल करें। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, जिंक, पोटैशियम, आयरन आदि पोषक तत्‍व होते हैं। पेशेंट के इंसुलिन को संतुलित रखने में फायदेमद होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए अमरूद, केला, संतरा, मौसमी, जामुन आदि का सेवन करना चाहिए।
 
शुगर वालों को ब्रेकफास्‍ट में क्या खाना चाहिए ?

डायबिटीज के मरीज सुबह के समय हल्के ब्रेकफस्ट का जरूर सेवन करें। घर से बाहर जाते समय सबसे पहले, सुबह का नाश्ता जरुर करके जाएं। शुगर के मरीज सुबह-सुबह ओटमील खाएंगे, तो सेहत को फायदा होगा। नाश्ता करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, इसलिए सुबह के नाश्ते से हमें दिनभर के लिए भरपूर एनर्जी मिलती है। समय पर डॉक्‍टर की बताई दवाएं जरूर लेते रहें।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। Helthro इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Header Banner

Comments

No comments yet. Be the first to comment!