सर्दियों ने आपके चौखट पर दस्तक दे दी है ऐसे में खुद की सेहत (Health Care) का खास ख्याल रखना बहुत जरुरी है. अगर आप सेहत से जुड़ी कुछ बातों को अनदेखा कर देते हैं, तो ये सर्दी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं. इसलिए सर्दियों के मौसम में शुरूआत में ही आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें, ताकि पूरे ठंड में बीमारियां आपके पास भी ना आ पाएं. तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे ही आसान और असरदार टिप्स बताते हैं, जिससे यह मौसम आपके लिए स्वस्थ, ऊर्जावान और खुशहाल बन सकता है।
1. सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत रखें
सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए, अपने खाने में मोटे अनाज को शामिल करें साथ में विटामिन C-युक्त फल नींबू- संतरा और जड़ वाली सब्ज़ियाँ (गाजर, शकरकंद) का सेवन करें हल्दी वाला गर्म दूध रोज़ाना पिएँ — यह इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।
2. घर पर व्यायाम या हल्की एक्सरसाइज करें
सर्दियों में अगर बाहर जाना हो, तो कुछ देर धूप में वॉक करें — विटामिन D मिलता है और शरीर में लचीलापन बढ़ता है, अकड़न दूर होती है और ऊर्जा मिलती है रोज़ाना कम से कम 20-30 मिनट का हल्का व्यायाम रखें। जो शरीर का ब्लड-सर्कुलेशन बेहतर बनाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
3. शरीर में पानी की कमी
ठंड में अक्सर हम कम पानी पीते हैं, जिसका सीधा असर त्वचा,पाचन और इम्यूनिटी पर पड़ता है। पानी की कमी के चलते शरीर में कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए शरीर को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करें.
4. पर्याप्त नींद लें
सर्दियों में दिनों के छोटे होने से कई लोगों को मूड स्विंग्स या ऊर्जा की कमी महसूस होती है। रोज़ 7-8 घंटे नींद लें। रोज़ाना सुबह धूप में कुछ समय बिताएँ, इससे विटामिन D भी मिलता है और मूड बेहतर होता है।
5. घर से बाहर जाते समय सावधानियाँ
सर्द हवाओं और तापमान से शरीर को नुकसान पहुंचने के खतरे से बचने के लिए कुछ सुरक्षा उपाय ज़रूरी हैं। लेयरिंग कपड़े पहनें — थर्मल, स्वेटर और शॉल का उपयोग करें
Comments
No comments yet. Be the first to comment!